यात्रियों को परेशान करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार(आरएनएस)।  यात्रियों से रुपये को लेकर मारपीट कर रही दो महिलाओं को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महिलाओं का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामला शिवमूर्ति चौक के पास का है, जहां रविवार को दो महिलाएं हंगामा कर रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मालूम हुआ कि महिलाएं आने-जाने वाले यात्रियों से रुपये मांगकर परेशान कर रही हैं। मौके पर दोनों महिलाओं को समझाने के प्रयास किए गए, लेकिन महिलाएं नहीं मानी और पुलिस के सामने हंगामा शुरू कर दिया। महिला दरोगा निशा सिंह दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आई, जहां दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस ने महिलाओं की पहचान संगीता चौधरी पत्नी राजेश चौधरी, निवासी मौहल्ला घनश्याम नगर थाना महाराजगंज जिला- महाराजगंज यूपी, हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल और निशा पत्नी पकंज, निवासी मौहल्ला ढोलगली आलमबाग थाना कृष्णानगर लखनऊ उत्तर प्रदेश, हाल निवासी राज बिस्कुट पानी की टंकी के पास, सिडकुल के रूप में कराई है।

Harish Tripathi

Recent Posts

व्यापारियों को पंजीयन के प्रति जागरूक करने को राज्य कर विभाग ने की बैठक

अल्मोड़ा। राज्य कर विभाग अल्मोड़ा द्वारा शुक्रवार को जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल…

1 day ago

शेराघाट में जैगन नदी से मिला अज्ञात शव

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के शेराघाट क्षेत्र में शुक्रवार को जैगन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति…

2 days ago

मरीजों को बाहर की दवाई लिखने का रखा जाएगा रिकॉर्ड, बताना होगा कारण

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन…

2 days ago

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने मनाया 102वां स्थापना दिवस

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने शुक्रवार को अपना 102वां स्थापना दिवस धूमधाम…

2 days ago

वन महोत्सव पर सिमतोला और गेरुआ में किया गया पौधारोपण

अल्मोड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सिमतोला ईको पार्क और कपड़खान अनुभाग के…

3 days ago

This website uses cookies.