अल्मोड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर पार्टी ने शोक व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता पूरन चन्द्र शर्मा का उपचार के दौरान निधन हो गया है, वह 78 वर्ष के थे। पूरन शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष, मंडी परिषद के अध्यक्ष व अल्मोड़ा बारामंडल से विधायक रहे। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। दुख व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सासंद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, जागेश्वर विधायक मोहन सिह मेहरा, सुभाष पांडे, रणजीत सिंह भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष व राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, रेखा आर्य, किरन पंत, कृष्ण बहादुर सिंह, एल के पंत, किशन गुरुरानी, कुंदन लटवाल आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
भाजपा ने वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर जताया शोक

Leave a Reply