अपना उत्तराखंड न्यूज

उत्तराखंड की आवाज

Advertisement

कथक नृत्यांगना वेदान्ती जोशी का भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से मिलने वाली स्कॉलरशिप के लिए चयन

नैनीताल। नैनीताल जिले की कथक नृत्यांगना वेदान्ती जोशी का पुनः भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (सी०सी०आर०टी०) से मिलने वाली स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है।
वर्ष 2014 में 11 वर्ष की आयु में मंत्रालय से पहली बार स्कॉलरशिप मिली। उसके उपरांत लगातार चौथी बार 2022 में उन्हें यह स्कॉलरशिप आगामी दो वर्षों के लिए प्रदान की गई है।

वेदान्ती पाँच वर्ष की आयु से अपनी माँ डॉ दीपा जोशी से कथक नृत्य की शिक्षा ले रही है।

वेदान्ती की शिक्षा की शुरुआत सेंट मेरी नैनीताल से हुई उसके उपरांत सेंट टेरेसा से दसवीं और फिर निर्मला कॉमेंट से बारहवीं उत्तीर्ण की। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से राजनीति शास्त्र विषय में (honors)कर रही है।

वेदान्ती ने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों में कथक नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी हैं।
वेदान्ती जोशी को उत्तराखण्ड सरकार के उत्तराखण्ड की बेटी सम्मान, हरियाणा से संगीत पुरुषोत्तम संगीत अवार्ड, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से किशोर संगीत कला शिरोमणि अवार्ड आदि प्राप्त है।