APNA UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की आवाज

महेश परिहार बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा ज़िला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव 2023-2025 में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता महेश परिहार ने बाज़ी मारी है। सोमवार को हुए मतदान में 259 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता महेश परिहार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जमन सिंह बिष्ट को 64 मतों से हराया। महेश परिहार को 150 मत मिले, जमन सिंह बिष्ट को 86 मत प्राप्त हुए तो वहीं अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी केवल सती ने 21 मत प्राप्त किए। अध्यक्ष पद पर 02 मत अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी कवीन्द्र पंत ने 130 मत प्राप्त किए, कुंदन सिंह लटवाल ने 96 और दीवान सिंह लटवाल ने 24 मत प्राप्त किए। महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी विजयी रही उनको 156 मत मिले तथा प्रतिद्वंदी अमिता चौधरी को 96 मत मिले। सचिव पद पर दीप जोशी, संप्रेक्षक चंदन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार डैनी, पुस्तकालयाध्यक्ष लवली दस्पा, उप सचिव प्रेम आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *