Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 10 जुलाई को आ रही हैं उत्तराखंड, BJP करेगी भव्य स्वागत; जानिए रहेगा खास

देहरादून। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगेंगी। भाजपा संगठन की ओर से उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।

जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुर्मू बीजापुर स्थित सेफ हाउस पहुचेंगी। जहां कुछ देर विश्राम के बाद उसका मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम हैं। उन्होंने बताया कि सीएम आवास में द्रौपदी मुर्मू की पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वह राष्ट्रपति पद के लिए सभी से अपने लिए समर्थन की अपील करेंगी।
विदित है कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उसके बाद से मुर्मू देश के कई राज्यों में विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांग रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राज्य में उनका कार्यक्रम तय किया गया है।