Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

12 जनवरी से पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर

1001600623

अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास देहरादून की ओर से पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए सेना, पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 12 जनवरी से 8 मार्च 2026 तक प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग, अल्मोड़ा में संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना नाम और अन्य आवश्यक विवरण 10 जनवरी तक संबंधित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चौघानपाटा, अल्मोड़ा में जमा करा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ अनिवार्य है, जबकि भारतीय मूल के गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल दसवीं पास होना पर्याप्त होगा। कर्नल विजय मनराल ने बताया कि अभ्यर्थी का न्यूनतम वजन 46 किलोग्राम तथा सीना 77 से 82 सेंटीमीटर के बीच होना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकॉर्ड ऑफिस का पार्ट-2 आदेश या रिलेशन सर्टिफिकेट, ईसीएच कार्ड तथा 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 05962-232210 अथवा 05962-230246 पर संपर्क कर सकते हैं।