Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दो साल से फरार अभियुक्त पिथौरागढ़ से गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दन्या पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2024 से फरार चल रहे एक अभियुक्त को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर दन्या थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बुधवार को पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टेशन पिथौरागढ़ के पास एक होटल से फरार अभियुक्त कौशिक बनौला को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और निजी कार्य से पिथौरागढ़ आकर होटल में ठहरा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, कांस्टेबल जगत सिंह, राकेश भट्ट और राजेश भट्ट शामिल