Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लोक कलाकारों ने संस्कृति विभाग पर लगाया भेदभाव और मानदेय भुगतान में देरी का आरोप

Spread the love


अल्मोड़ा। लोक कलाकार महासंघ संघर्ष समिति की सोमवार को नगर के नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय लोक कलाकारों ने संस्कृति विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कलाकारों के साथ भेदभाव करने और लंबे समय से लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया। बैठक में पदाधिकारियों और कलाकारों ने आरोप लगाया कि संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक दलों के चयन में लगातार पक्षपात किया जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ चुनिंदा दलों को ही कार्यक्रम आवंटित किए जा रहे हैं, जबकि वर्षों से लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में जुटे कलाकारों की अनदेखी की जा रही है। कलाकारों ने अपनी आर्थिक समस्याएं रखते हुए कहा कि जीएसटी और मानदेय नियमों के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। पूर्व में किए गए कार्यक्रमों के बिल लंबे समय से लंबित हैं और भुगतान नहीं होने के कारण कलाकारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 नवंबर को प्रेस वार्ता आयोजित कर संस्कृति विभाग की कार्यप्रणाली को जनता के सामने रखा जाएगा। इसके बाद कलाकारों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करेगा। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह लटवाल, कुंवर शाही, राजेंद्र, शीला पंत, भावना कठायत, दयाल राम, प्रकाश, नीरज कुमार, आशीर्वाद गोस्वामी, चंदन, मोहन भट्ट, सुनीता शर्मा, पूजा बिष्ट और महेश समेत बड़ी संख्या में लोक कलाकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *