Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सशक्तीकरण पर किया मंथन

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत जिला अल्मोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड सरकार की राज्यमंत्री भावना मेहरा मौजूद रहीं। राज्यमंत्री भावना मेहरा ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए उत्तराखंड की विकास यात्रा और महिला सशक्तीकरण के विभिन्न आयामों पर विचार साझा किए। उन्होंने मातृशक्ति की भूमिका और प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी महिला मोर्चा माला सौन, जिला महामंत्री कविता साह समेत महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत, सर्वांगीण विकास तथा मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *