Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शिक्षकों के लिए छह दिवसीय क्रियात्मक शोध कार्यशाला का शुभारंभ

Spread the love


अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), अल्मोड़ा में जनपद के प्रारंभिक शिक्षकों के लिए छह दिवसीय क्रियात्मक शोध कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। संस्थान के प्राचार्य डॉ. कमलेश सिराड़ी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कामाक्षा मिश्रा और रमेश सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला के समन्वयक एवं जिला संसाधन एकक के विभागाध्यक्ष रमेश सिंह रावत ने कार्यशाला के उद्देश्य, महत्व और कार्यविधि के बारे में जानकारी दी। संस्थान के प्राचार्य डॉ. कमलेश सिराड़ी ने प्रारंभिक शिक्षा की वर्तमान स्थिति में सुधार के लिए क्रियात्मक शोध की भूमिका और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के प्रथम सत्र में संस्थान के जिला संसाधन एकक की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. कामाक्षा मिश्रा ने ‘क्रियात्मक शोध की अवधारणा, उद्देश्य एवं महत्व’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने समूहवार शैक्षिक समस्याओं का चिन्हीकरण किया और उनके निदान के लिए रणनीति तैयार की। कार्यशाला का संचालन रमेश सिंह रावत ने किया, जबकि अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ. कमलेश सिराड़ी ने की। इस अवसर पर गणेश सिंह भंडारी, नम्रता कपिल, राशिद अली, ममता पाठक, पूनम रौतेला, कमल तिवारी और सुनीता पालीवाल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *