Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मास्टर प्लान से होगा जागेश्वर धाम का विकास : मुख्य सचिव

Spread the love


अल्मोड़ा। मुख्य सचिव एसएस संधू बुधवार को मास्टर प्लान के कार्यों की चर्चा के लिए जागेश्वर धाम पहुंचे। इस दौरान अहमदाबाद की कंसल्टेंसी आईएनआई के विशेषज्ञ धर्मेश गंगाली और ध्रूव ने मुख्य सचिव को मैप के जरिये मास्टर के तहत प्रस्तावित कार्यो से रूबरू कराया। मुख्य सचिव ने जागेश्वर, महामृत्युंजय, पुष्टि देवी, केदारनाथ और कुबेर मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना भी की। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने आरतोला पार्किंग, जागेश्वर सड़क, मन्दिर, योग मैदान, पुरातात्विक म्युजियम सहित आसपास का स्थलीय निरीक्षण कर कंसल्टेंसी के आर्किटेक्ट को जरूरी दिशा निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने स्थानीय लोगों को बताया कि मास्टर प्लान तैयार होने पर जागेश्वर पहुंचने वाले भक्तों और स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेंगे। मास्टर प्लान के तहत क्षेत्र में तमाम सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जागेश्वर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीएम वंदना, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट आदि ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। पुजारी प्रतिनिधि के नेतृत्व में आचार्य गिरीश भट्ट, तारा चंद्र भट्ट, पंडित कैलाश भट्ट संगम आदि ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *