अल्मोड़ा। रविवार को ऑपरेशन ‘भल छौं’ के तहत महिला कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस ने उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए थाना संपर्क नंबर और हेल्पलाइन 112 की जानकारी दी। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी और द्रौपदी सुयाल ने वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि स्वास्थ्य अथवा किसी अन्य समस्या की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस की मौजूदगी और सहायता के आश्वासन से बुजुर्गों ने प्रसन्नता जताते हुए महिला कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, मानव तस्करी, नए आपराधिक कानून, यातायात नियमों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। उन्हें डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग के बारे में बताया गया।
महिला कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानी, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा









Leave a Reply