Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज को गुमानी पंत साहित्य सम्मान मिलने पर पूर्व जिलाध्यक्ष रौतेला ने दी बधाई एवं किया स्वागत

Spread the love


अल्मोड़ा

जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ त्रिभुवन गिरी महाराज को गुमानी पंत साहित्य सम्मान मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने संस्था भवन में जाकर त्रिभुवन गिरी महाराज को हार्दिक बधाई दी व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।त्रिभुवन गिरी महाराज साहित्य के क्षेत्र में अनेकों किताबों के रचयिता हैं और साथ-साथ कई नाटकों का लेखन भी इनके द्वारा किया गया है।
क्या पहचान प्रिया की होगी, महाकाव्य गोरिल, उपन्यास कल्याण, बाजी कुड़ी पहरू, सहित कई किताबें इनके द्वारा लिखी गयी हैं। कई फिल्मों का लेखन, गीत आदि आपके द्वारा लिखे गए हैं। रवि रौतेला ने उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। महासम्पर्क अभियान के दौरान मुलाकात करते हुए रवि रौतेला ने कहा कि मोदी सरकार की यही नीति है वो ऐसे ऐसे हीरों को ढूंढ निकालती है जो वर्षों से जमीन में तो कार्य कर रहे थे लेकिन सरकारों की नजर ऐसे लोगों पर नही पड़ रही थी। कुमाऊंनी भाषा के कार्य करने पर उन्होंने त्रिभुवन गिरी को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा आज कुमाउँनी के संरक्षण के साथ साथ आगे बढ़ाने का कार्य भी आपके द्वारा किया जा रहा है। यहाँ रवि रौतेला के साथ नगर महामंत्री मनोज जोशी, कॉपरेटिव बैंक निदेशक विनीत बिष्ट, विजय चौहान, रोहित साह, आदि लोग उपस्थित रहे।