Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की मुख्यशाखा में आई क्यू अस्पताल करबला अल्मोड़ा द्वारा आँखों की निशुल्क जाँच शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

अल्मोड़ा जिला सहकारी के अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल के प्रयासों से अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की मुख्यशाखा में आई क्यू अस्पताल करबला अल्मोड़ा द्वारा आँखों की निशुल्क जाँच के हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आँखों के वरिष्ठ डॉक्टर जे सी दुर्गापाल द्वारा बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आँखों को बचाने से सम्बंधित जानकारी दी गई और उनके साथ आए कर्मचारियों ने दूरबीन के माध्यम से आंखों की जाँच की। डॉ दुर्गापाल द्वारा वर्तमान में फैल रहे आई फ्लू संक्रमण से बचने के लिए भी जानकारी दी गई। कैम्प में बैंक एवं अन्य संस्थानों से आए 50 से अधिक लोगों ने अपनी आँखों की जाँच कराई। शिविर में जांच कराने आए लोगों को आँख में ड्राईनेस, आँखों में सूखापन, आँखों में खुजली एवं नजर के लिए चश्मे पहनने आदि की सलाह दी। नेत्र जांच शिविर में जिला सहायक निबन्धक हरीश चंद्र खंडूरी, बैंक के सचिव/महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी, उपमहाप्रबंधक जीवन पन्त, लता तिवाड़ी, चंद्र शेखर बिष्ट, पंकज जोशी, सेनु तितियाल, भूपेन्द्र बिष्ट, विक्रम सिंह बिष्ट, भगवान सिंह, पीयूष गुड़वंत, धीरज, निशा बिष्ट, उषा, चंद्रा, निहारिका, सुरेश चंद्र बोरा, मोहित बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष ललित लटवाल द्वारा डॉ जे सी दुर्गापाल और साथ में सहायता के लिए आईक्यू अल्मोड़ा से भावना नेगी, रोहित, सुन्दर लटवाल एवं भुवन का आभार व्यक्त किया।