Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एडम्स में बिना अनुमति के संचालित झूलों की जांच को एस डी एम ने भेजा पुलिस उपाधीक्षक को पत्र

Spread the love


अल्मोड़ा

उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा ने पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा को पत्र लिखकर एडम्स परिसर में दिनांक 19 सितम्बर से 26 सितम्बर के मध्य बिना अनुमति के संचालित झूलों की विस्तृत जांच करने की बात कही है।पत्र में कहा गया है कि कतिपय लोगों द्वारा एडम्स बालिका इण्टर कालेज परिसर में दिनांक 19 सितम्बर से 26 सितम्बर के मध्य बिना अनुमति के झूलों का संचालन किया जा रहा था। उपरोक्त प्रकरण में दिनांक 19 सितम्बर से 26 सितम्बर के मध्य एडम्स बालिका इण्टर कालेज अल्मोड़ा में अनाधिकृत रूप से संचालित झूलों के सम्बन्ध में जांच कर विस्तृत जांच आख्या 10 दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। एडम्स परिसर में बिना अनुमति के झूले संचालित किये जा रहे थे जिसका संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी ने विगत दिवस एडम्स परिसर में झूलों के संचालन पर रोक लगा दी थी‌। विगत सायं ही झूलों के संचालन की अनुमति झूलों स्वामी द्वारा ली गयी जिन्हें रात्रि 9 बजे तक ही संचालित करने की अनुमति मिली है।