Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसबीआई एटीएम बना शोपीस, 02 माह से ठप

Spread the love



अल्मोड़ा। यहां एडम्स स्कूल के निकट साई बाबा कॉलोनी में स्थित स्टेट बैंक का एटीएम विगत 2 माह से खराब पड़ा है जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर देखने वाली बात यह है कि उक्त स्थान से आस पास कोई अन्य एटीएम नहीं है फिर भी इस एटीएम को ठीक करने की ओर को किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। करीब 02 माह से ठप पड़े इस एटीएम को सुधारने के लिए बैंक का प्रयास दिख नहीं रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा इस एटीएम को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग लगातार की जाती आ रही है पर इसे ठीक करने की दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाए गये हैं।