Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हैड कांस्टेबल का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन

Spread the love


अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार का आकस्मिक निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उन्हें भर्ती कराया गया था। गत रात्रि उनका निधन हो गया। पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनका सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान गत रात्रि में उनका असामयिक निधन हो गया। अल्मोड़ा पुलिस ने शोक जताते हुए कहा कि हेड कांस्टेबल संजय कुमार वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।