Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love



अल्मोड़ा। द्वाराहाट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 05 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया है। बीते शनिवार को द्वाराहाट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी बहन के साथ प्रमोद बिष्ट उर्फ संजु बिष्ट ने दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार तत्काल थाना द्वाराहाट में धारा 376 आईपीसी के तहत अभियुक्त प्रमोद बिष्ट उर्फ संजु बिष्ट के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई थी। थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए शनिवार को ही 05 घण्टे के भीतर आरोपी प्रमोद बिष्ट उर्फ संजु बिष्ट को द्वाराहाट से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। यहाँ पुलिस टीम में थाना सोमेश्वर से महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा व थाना द्वाराहाट से एएसआई विजय पाल, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र प्रकाश, कांस्टेबल ललित मोहन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *