Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फायर स्टेशन टीम ने जंगल की आग पर पाया काबू

Spread the love


अल्मोड़ा। फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ कैंप कसार देवी और आयुर्वेदिक अस्पताल के पास जंगल में लगी आग को बुझाकर एक बड़ा हादसा टाल दिया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि एसडीआरएफ कैंप, कसार देवी के पास जंगल में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने फायर बीटर और हरी पत्तियों की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया। इसके बाद, कलमटिया होटल इंपीरियल के पीछे स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के पास जंगल में भी आग फैलने की खबर मिली। फायर सर्विस टीम ने मौके पर पहुंचकर मल्टी पर्पज फायर एक्सटिंग्विशर से पंपिंग कर एक होस रील फैलाकर आग को बुझाया। यहाँ फायर सर्विस अल्मोड़ा की टीम में लीडिंग फायरमैन अजब सिंह, फायर सर्विस चालक हरि सिंह, फायरमैन दीपक मार्छाल, महिला फायरमैन भावना, बबीता, सरोज, पूजा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *