Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा में 14 और 15 नवंबर को होगा 18वां राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन

Spread the love


अल्मोड़ा। कुमाऊनी भाषा न्यास और पहरू के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 18वें राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन आगामी 14 और 15 नवंबर को अल्मोड़ा नगर में होगा। बैठक में कुमाऊनी भाषा के विकास और संवर्धन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि यह सम्मेलन भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। न्यास सचिव डॉ. हयात सिंह रावत ने बताया कि 18वां राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। संस्था की ओर से दिए जाने वाले विभिन्न सम्मानों और पुरस्कारों के लिए गठित समितियां चयन प्रक्रिया में जुटी हैं। बैठक में सम्मेलन के आयोजन स्थल के चयन, प्रायोजकों की व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन स्थल चयन की जिम्मेदारी संयोजक बिट्टू कर्नाटक और आयोजन समिति के सचिव हयात सिंह बिष्ट को सौंपी गई। पंजीकरण की जिम्मेदारी रूप सिंह बिष्ट और गोपाल सिंह रावत को दी गई, जबकि भोजन समिति का दायित्व गोपाल सिंह गैड़ा और देवेंद्र सिंह फर्त्याल संभालेंगे। प्रचार-प्रसार टीम की जिम्मेदारी चंदन नेगी को सौंपी गई। वित्त एवं आवास समिति में आनंद सिंह सौतियाल, बिट्टू कर्नाटक, हयात सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर बनकोटी और देवेंद्र सिंह फर्त्याल को शामिल किया गया। कार्यक्रम निर्धारण समिति की जिम्मेदारी डॉ. गीता खोलिया, डॉ. धारा बल्लभ पांडे और डॉ. केसी जोशी को दी गई। ऑनलाइन प्रसारण का दायित्व कृष्ण चंद्र जोशी तथा सांस्कृतिक समिति की जिम्मेदारी गोपाल सिंह चम्याल को सौंपी गई। बैठक में हयात सिंह बिष्ट, कृष्ण चंद्र जोशी, डॉ. हयात सिंह रावत, डॉ. गीता खोलिया, आनंद सिंह सौतियाल, चंदन नेगी, माधवानंद खोलिया, गोपाल सिंह गैड़ा, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, केबी पांडे, रूप सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर बनकोटी, दीवान सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह नेगी और गौरव जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *