Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

26 मार्च को वीपीकेएएस में आयोजित होगा 50 वां कृषि विज्ञान मेला 

Spread the love


अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का 50 वां कृषि विज्ञान मेला आगामी 26 मार्च को विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान प्रक्षेत्र हवालबाग में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण खरीफ फसलों के उन्नत बीजों का विक्रय, उन्नत कृषि यंत्र प्रदर्शनी (पर्वतीय क्षेत्रों के अनुरूप विकसित किये गये कृषि यंत्र) रहेगा। वहीं कृषि मेले में रबी फसल प्रजातियों का प्रक्षेत्र में सजीव प्रदर्शन किया जाएगा तथा कृषक गोष्ठी में खेती सम्बन्धी समस्याओं का वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया जाएगा व नवीन तकनीकियों सम्बन्धित जानकारी दी जाएगी। इस मेले के दौरान किसानों के उत्पाद भी बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे। कृषि विज्ञान मेले में स्टॉल लगाने हेतु संस्थान के टोल फ्री (निःशुल्क) दूरभाष संख्या 1800-180-2311 या 05962-241022 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत ने दी। उन्होंने जनपद के कृषकों से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान मेला को सफल बनाएं।