Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।   पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया 2 जनवरी 2023 को भरत सिंह पंवार निवासी ग्राम सैकोट ने कोतवाली चमोली पर आकर तहरीर दी कि डिजिटल सेवा केन्द्र खोलने के नाम पर उनके साथ लगभग 36 लाख 78 हजार रुपये की ठगी की गई। जिसके आधार पर कोतवाली चमोली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अपराध की गम्भीरता को देखते हुए मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी रिफाकत अली निवासी उत्तर प्रदेश को पुलिस टीम द्वारा कुछ दिन पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसकी निशानदेही पर मामले से जुड़े एक अन्य वांछित आरोपी प्रवेश कुमार त्यागी पुत्र लोकेश लोकेंद्र निवासी ग्राम भदरौली थाना पिनाट जनपद आगरा की गिरफ्तारी के लिए उसके छुपे होने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपी को पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस की सहायता से 24 सितम्बर को थाना ट्रांस यमुना आगरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया आरोपी प्रवेश कुमार त्यागी सिम डिस्ट्रीब्यूटर था और फर्जी सिम एक्टिवेट करवाकर ठगी करने वाले गिरोह को उपलब्ध करवाता था।