Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हरिद्वार बाईपास रोड पर महिला की मौत

देहरादून(आरएनएस)। हरिद्वार बाईपास रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से बाइक समेत फरार हो गया। महिला के बेटे की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई नेहरू कॉलोनी योगेश दत्त ने बताया कि शशिकांत निवासी ई ब्लॉक, लेन 12 सरस्वती विहार ने तहरीर दी। कहा कि शनिवार को दोपहर को उनके पिता और माता हरिद्वार बाईपास रोड से सरस्वती विहार की तरफ जा रहे थे। हरिद्वार बाईपास रोड पर सिटी न्यूरो सिटी हॉस्पिटल के सामने अचानक एक बाइक सवार तेज गति में आया। उसने शशिकांत की माता लक्ष्मी देवी को टक्कर मारी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार मौके पर से फरार हो गया। महिला को उपचार के लिए दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसआई योगेश दत्त ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।