Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पाले में टैक्सी फिसलने से दो महिलाएं घायल

1001600623

चमोली(आरएनएस)।  शनिवार सुबह कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर कुकड़ई गांव के पास एक टैक्सी पाले में फिसल गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। सीएचसी कर्णप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। नौटी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष रावत ने बताया कि टैक्सी नंदासैंण से कर्णप्रयाग आ रही थी। सुबह करीब 10:45 बजे कुकड़ई गांव के पास पाले में टैक्सी फिसलने से सड़क किनारे झाड़ियों में चली गई। जिससे दुपतोली नंदासैंण की अंकिता और सरोज घायल हो गई। उनको कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। वाहन में चार लोग बैठे थे।