Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रुद्रप्रयाग नपा अध्यक्ष के लिए चार ने कराया नामांकन

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। रुद्रप्रयाग नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें भाजपा-कांग्रेस के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन भी किया। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा से चन्द्रमोहन सेमवाल ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील में नामांकन किया। जबकि इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार और रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया। प्रत्याशी चन्द्रमोहन ने कहा कि रुद्रप्रयाग नपा में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भंडारी ने भी तहसील में नामांकन किया। जबकि इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, सूरज नेगी, अर्जुन गहरवार की मौजूदगी में मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया। इधर, नपा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से नाराज संतोष रावत ने बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन किया है। संतोष ने कहा कि कांग्रेस ने उनके साथ धोखा किया है। वे 4 जनवरी को मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी ने भी तहसील में जाकर नपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उनके साथ जितार जगवाण, देवेंद्र चमोली सहित कई लोग मौजूद थे। अशोक चौधरी ने कहा कि जनता इस बार भाजपा-कांग्रेस को नकार कर उन्हें समर्थन देने जा रही है।