Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तरांचल पंजाबी महासभा आठ को मनाएगा लोहड़ी महोत्सव

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक में आठ जनवरी को ज्वालापुर इंटर कालेज में धूमधाम से लोहड़ी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। मेला चेयरमैन अनिल कुमार कुमार के आर्यनगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में लोहड़ी महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मेला चेयरमैन अनिल कुमार कुमार ने कहा कि लोहड़ी एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा प्रतिवर्ष परंपरागत तरीके से लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। लोहड़ी महोत्सव से युवाओं को अपनी संस्कृति को जानने समझने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि पर्वों को लेकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि पंजाबी अपने संस्कारों एवं पर्वों के संरक्षण संवर्धन को लेकर एकजुट होकर काम करना चाहिए। उत्तरांचल पंजाबी महासभा लगातार समाज उत्थान में अपना योगदान देता चला रहा है। उन्होंने सभी से 8 जनवरी को ज्वालापुर इंटर कॉलेज में आयोजित किए जा रहे लोहड़ी महोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की। जतिन हांडा ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएं।