Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सड़क हादसे में मारे गए युवक की नहीं हुई शिनाख्त

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल में बाइक सवार से लिफ्ट लेकर जा रहे युवक की बस की चपेट में आकर मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि विकास कुमार शर्मा निवासी राजबिहार कॉलोनी निकट फुटबाल ग्राउंड ने शिकायत दर्ज कराई कि चार जनवरी की शाम बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। लक्सर हरिद्वार रोड पर एसएम पुलिया के पास सड़क पर खड़े एक युवक ने उससे लिफ्ट ले ली। बताया कि गुरुरामराय स्कूल के सामने रोड पर एक प्राईवेट बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीचे जा गिरे पीछे बैठे युवक को बस ने कुचलकर मार डाला। उसे भी चोटें आई। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त कराने का भी प्रयास चल रहा है।