Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हाथी ने अधेड़ को मौत के घाट उतारा

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।   क्षेत्र में 55 वर्षीय अधेड़ को हाथी ने घर जाते वक्त पटक कर मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे अधेड़ का शव रास्ते में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हजार टोंगिया निवासी सोमपाल (55) बुधवार को अपनी पुत्रवधू को देखने अस्पताल गए थे। इसके बाद वह रात को वहीं रुक गए। अगले दिन गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे अस्पताल से घर की ओर पैदल निकल गए। इस बीच रास्ते में हरिपुर और टोंगिया के बीच नदी के पास से गुजरते वक्त सामने से जंगली हाथी आ गया। इस बीच हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब पांच बजे के बाद ग्रामीणों को सोमपाल का शव रास्ते में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं, डीएफओ भी दोपहर करीब दो बजे के आसपास घटनास्थल पर पहुंच गए। डीएफओ वैभव कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की मांग को लेकर बुग्गावाला में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के संभव प्रयास किए जाएंगे।