Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हाथियों के झुंड ने गन्ने की फसल को रौंदा, किसानों की मुआवजे की मांग

हरिद्वार(आरएनएस)।   हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों हाथियों ने गन्ने और गेंहू की फसलों को तहस-नहस कर दिया है। गंगा पार जंगलों से हाथियों के झुंड खेतों में आकर गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने हाथियों को रोकने के ठोस उपाय और फसल के उचित मुआवजे की मांग की है। पिछले कई दोनों से हाथियों के झुंड जंगलों से गंगा पार कर रानीमाजरा, फेरुपुर, मिस्सरपुर, किशनपुर, पंजनहेड़ी, जियोपोता और अजीतपुर में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुरुवार रात भी हाथियो ने फसलों में जमकर उत्पात मचाया। मौके पर ही भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान और क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद किरण सिंह ने उपवनक्षेत्र अधिकारी गजेंद्र सिंह को फोन पर वार्ता कर फसलों के नुकसान के बारे में बताया। साथ ही वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने को कहा, जिससे की ग्रामीण गन्ने व गेहू की फसलों का नुकसान से बचाया जा सके।