Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कंपनी मालिक ने कर्मचारी को बंधक बनाकर तीन लाख हड़पे

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   सिडकुल थाना क्षेत्र के एक कर्मचारी ने कंपनी के मालिक, उनकी पत्नी, मैनेजर सहित चार लोगों पर बंधक बनाकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसके बाद कर्मचारी पर ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोयब अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा ज्वालापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने सिडकुल की सेफगार्ड इंडस्ट्रीज में चार मार्च 2020 को बतौर एचआर एग्जिक्यूटिव ज्वॉइनिंग दी थी। बताया कि राजकुमार अरोड़ा इस कंपनी के मालिक हैं और एकाउंट तथा फाइनेंस का काम उनकी पत्नी वैशाली अरोड़ा संभालती हैं। दोनों ने एचआर के कार्य के अलावा कंपनी के सभी फाइनेंशियल काम भी उसे सौंप दिए थे।