Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

किसान के खेत से अवैध खनन में मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  हरिद्वार शहर में गुरुकुल कांगड़ी के मोहल्ला बड़ा परिवार निवासी डॉ. नवनीत परमार ने लक्सर के निहंदपुर सुठारी गांव के रकबे में खेती की कुछ जमीन खरीदी है। गत दिवस एक ग्रामीण ने उन्हें सूचना दी कि रात में उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन से अवैध खनन करके मिट्टी उठाई है और चुपचाप पास के स्टोन क्रशर में बेच दी है। इस पर सोमवार को डॉ. नवनीत गांव पहुंचे। जहां उन्होंने खेत में जाकर देखा कि कई-कई फुट गहरे गड्ढे थे। उन्होंने पूछताछ की तो पता लगा कि निहंदपुर के ही कुछ लोगों ने अवैध खनन किया है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपी बली, सोनू, अनिल निवासीगण निहंदपुर सुठारी व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।