Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक घायल

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। परिवार के लोग उसे पास के ही एक चिकित्सक के यहां ले गए। रुड़की का खंजरपुर निवासी सोनू बुधवार सुबह करीब 11:00 के आसपास खेत की ओर जा रहा था। इस बीच रास्ते रास्ते में लटक रहे चीनी मांझे से युवक का माथा कट गया। जिसके बाद उसने अपने हाथ से चीनी मांझे को खींचा तो उंगली भी जख्मी हो गई। जिसके बाद वह लहूलुहान हालात में अपने घर पहुंचा और परिवार के लोग उसे एक धार्मिक स्थल के पास स्थित चिकित्सक की दुकान पर ले गए। इसके बाद चिकित्सक ने उसकी मरहम पट्टी कर घर भेज दिया। आरिफा, सबिया और साबिर ने बताया कि बसंत पंचमी पर चीनी मांझे की जमकर शहर के कई जगह पर बिक्री हो रही है। जिस पर पुलिस प्रशासन को रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। आए दिन इस कातिल मांझे की वजह से इंसान से लेकर जानवर और पक्षी तक घायल हो रहे हैं।