Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कार से मिली अंग्रेजी शराब, देसी शराब छोड़ भागा तस्कर

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर एक कार से शराब बरामद की है जबकि एक स्कूटर सवार शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि एसओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आन्नेकी के पास एक सफेद कार को रोकना चाहा लेकिन चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा कर कार रोक ली। कार के अंदर से छह पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। कार सवार ने अपना नाम अंकित कुमार निवासी ग्राम कजपा थाना कुटुंबा जिला औरंगाबाद बिहार हाल निवासी सलेमपुर रानीपुर बताया।