Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कलियर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिलाएं घायल

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  थाना क्षेत्र के बेडपुर में एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव में सोमवार देर शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसमें जिला सहारनपुर के गांव बचीटी से महिलाएं शामिल होने के लिए आई थी। मंगलवार को महिलाएं मृत व्यक्ति के सपुर्द-ए-खाक होने के बाद महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राली से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इमलीखेड़ा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान आसपास से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।