Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिला ने देवर पर लगाए मारपीट का आरोप

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)। क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करती है। शुक्रवार दोपहर को उसके पास फोन आया कि घर पर मौजूद उसके बेटे के साथ देवर ने मारपीट कर दी है। बताया कि इसके बाद वह घर पहुंची तो उसका घायल बेटा आंगन में पड़ा हुआ था। आरोप है कि उसने देवर से मारपीट का कारण पूछा तो उसने महिला के साथ भी जमकर मारपीट की। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।