Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

श्रीनगर-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।    राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग जल्द ही श्रीनगर-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतह सुधार कार्य (सरफेस वर्क) शुरू करेगा। 12.84 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सतह सुधार कार्य किया जाएगा। योजना के तहत क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, ड्रेनेज सिस्टम का सुधार और सड़क सतह का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। टेंडर पूरा होते ही कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। एनएच लोनिवि के सहायक अभियंता अतुल शांडिल्य ने बताया कि श्रीनगर से सतपुली तक जिन स्थानों पर सड़क की सतह खराब हो चुकी है, उसे सुधारने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस परियोजना को 12.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। 25 फरवरी को टेंडर प्रकिया होने के बाद मार्च पहले सप्ताह से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। कहा कि इसके अंतर्गत श्रीनगर से सतपुली तक 40 किलोमीटर के दायरे में पेचवर्क, नालियों का निर्माण और स्ट्रेच सुधार का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, सड़क का एक वर्ष तक मेंटेनेंस भी किया जाएगा ताकि इसकी गुणवत्ता बनी रहे।