Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चाइनीज मांझा के कारण हादसा, जेई की मौत

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। ऋषिकेश एम्स से अपनी पत्नी का उपचार करवा कर लौट रहे रेलवे में तैनात जेई चाइनीज मांझे में उलझकर गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहादराबाद के बेगमपुर निवासी जेई 58 वर्षीय सुलेखचंद सोमवार दोपहर अपनी पत्नी को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल से दिखाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिकगुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गेट के निकट चाइनीज मांझे में उलझकर दंपति सड़क पर गिर गया। इससे सुलेखचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुलेखचंद की पत्नी अरुणा देवी का उपचार चल रहा था। अरुणा देवी के हाथ में चोट लगी है। अरुणा देवी ने बताया कि उनके पति रेलवे में जेई के पद पर पंजाब में तैनात हैं।