Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लोकगायक अनिल और फर्स्वाण के गीतों पर थिरके लोग

Spread the love

कोटद्वार(आरएनएस)।  नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित कण्वाश्रम में वसंत पंचमी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कण्वाश्रम महोसव आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोकगायक अनिल बिष्ट और दर्शन फर्स्वाण ने आर्कषक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भी गढ़वाली, पंजाबी, जौनसारी, राजस्थानी, कुमाउनी लोकगीत प्रस्तुत किये। महोत्सव में नवनिर्वाचित मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि जिस भूमि पर चक्रवर्ती सम्राट भरत का जन्म हुआ व जहां अतीत में भारत का सबसे ख्याति प्राप्त गुरुकुल रहा हो, वह कण्वाश्रम हम सबके लिए राष्ट्रीय तीर्थ है। कहा कि उत्तराखंड सरकार अपने ऐतिहासिक व सांस्कृतिक तीर्थस्थलों के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इस अवसर पर महिला कीर्तन मंडलियों के बीच हुई रस्साकसी प्रतियोगता के फाइनल में मां भगवती कीर्तन मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन जगमोहन सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, पार्षद रजनीश बेबनी, सौरभ नौडियाल, राजेंद्र बिष्ट, शशिकांत जोशी, जेपी बहुखंडी, कुबेर जलाल, पंकज नेगी, पंकज कबडाल, मनीष भट्ट आदि मौजूद रहे।