Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फर्जी कूपन बनाकर संस्था और श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी, केस दर्ज

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   गंगा सभा के कार्यालय अधीक्षक ने प्रचारक पर फर्जी कूपन बनाकर संस्था और श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निर्मला छावनी निवासी ललित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा के कार्यालय अधीक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। संस्था को श्रद्धालुओं की ओर से हरकी पैड़ी के प्रबंधन के लिए स्वेच्छा से दान देने के बाद दान रसीद और कूपन दिया जाता है। इसके लिए कुछ स्वयं सेवक प्रचारक के तौर पर गंगासभा की ओर से काम करते हैं। बताया कि संस्था प्रचारकों को विधिवत तरीके से रसीद, कूपन कार्यालय से जारी करती है।