Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)।   पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में बीते बुधवार को नाबालिग के भाई ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। जिस पर एसएसपी ने जल्द आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को पाबौ के एक गांव के स्थानीय निवासी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि गुलाब सिंह नाम के लड़के द्वारा उनकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया है, जिससे वह गर्भवती हो गई है। जिस पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली पौड़ी में पोक्सो के साथ ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने टीम का गठन किया। मामले में विवेचक ने जांच की तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी गुलाब सिंह को मांडाखाल पौड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन पुरोहित, महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी, मुख्य आरक्षी बारु दत्त शर्मा शामिल थे।