Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्नातक के छात्रों को एसएसडी कोर्स करना होगा जरूरी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के सेल्फ और सोशल विकास कमेटी द्वारा चौरास स्थित शैक्षणिक क्रियाकलाप केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. एमएमएस रौथाण ने नई शिक्षा निति-2020 के उद्देश्यों से सेल्फ और सोशल विकास (एसएसडी) कार्यक्रम को जोड़ते हुए सभी का ध्यान केंद्रित किया। कहा कि कार्यक्रम के उद्देश्य केवल सामाजिक जागरुकता नहीं बल्कि छात्रों को संवेदनशीलता के साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने विवि के छात्रों का डेटा समर्थ पोर्टल पर प्रेषित करने का सुझाव दिया। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए एसएसडी के अंतर्गत निर्धारित क्रेडिट सिस्टम की महत्वता की सराहना की। डॉ. आलोक सागर गौतम ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं तक यह कोर्स पहुंचना जरुरी है और विश्वविद्यालय स्तर पर इस तरह के कार्य्रकम आयोजित करके सभी समन्वयकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। डा. गौतम ने बताया कि स्नातक कर रहे छात्र-छात्राओं को एसएसडी विषय को चुनना जरूरी है। तभी स्नातक की डिग्री पूर्ण मानी जायेगी। मौके पर प्रो. सीमा धवन, डॉ. विनीत मौर्या, डॉ. कमाल अहमद, डॉ. शंकर सिंह, डॉ. राहुल बहुगुणा, डॉ नितेश सहित आदि मौजूद थे।