Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

आचमन अभियान चलाकर किए सोलानी पार्क और गंगनहर घाट साफ

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  नगर निगम की ओर से शनिवार को आचमन अभियान के तहत सोलानी पार्क, गंगनहर घाट और गंगनहर के किनारे साफ किए गए। इस अभियान में नगर निगम के साथ ही आमजन ने भी सहयोग किया। इस दौरान लोगों को गंगनहर साफ रखने की शपथ भी दिलाई गई। नगर निगम की ओर से आचमन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मेयर अनीता अग्रवाल की अगुवाई में सोलानी पार्क के समीप गंगनहर घाट और किनारों को साफ किया गया। नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि गंगनहर को साफ रखना सभी का कर्त्तव्य है। लोगों को चाहिए कि वह गंगनहर में कोई गंदगी न डालें। कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की ओर बढ़ता हुआ हमारा संकल्प है। सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखें साफ-सफाई, इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हम सभी को अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।