Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पोर्टल में खराबी के चलते पेंशन अटकी

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। सरकार के पोर्टल में खराबी के चलते प्रदेश के साथ साथ हरिद्वार जिले के 159672 पेंशन लाभार्थियों की मासिक पेशन अटक गई है। प्रत्येक माह 1से 5 तारीख तक विधवा, वृद्धा, विकलांग और किसान पेंशन की किस्त लाभार्थियों के खाते मे पहुंच जाती थी। लेकिन सरकार के पोर्टल में दिक्क़त के चलते फ़रवरी माह की किस्त में विलम्ब हो गया जिसके चलते लाभार्थी बैंको के चक्कर लगा रहे है और आजीविका के लिए मुश्किलें हो रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि सभी लाभार्थियों की सामाजिक पेंशन की किस्त कार्यालय स्तर पर अपडेट की जा चुकी है। पोर्टल मे दिक्क़त के कारण हस्तानांतरण नहीं हो सका। अगले सप्ताह में सभी लाभार्थियों के खातो मे पेंशन की किस्त पहुंच जायेगी।