Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

माघ पूर्णिमा पर स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी और उसके आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ से बाजारों में रौनक लौट आयी। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। जिला प्रशासन ने स्नान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान करने धर्मनगरी पहुंचे। सुबह सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालु हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर श्रद्धा की डुबकी लगाते नजर आए। उत्तराखंड के अलावा पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु माघ पूर्णिमा के स्नान को करने पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु स्नान के बाद गंगा घाट पर पूजा-अर्चना और दान करते नजर आए।