Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बीएचईएल को बंगाल और महाराष्ट्र में मिला महत्वपूर्ण ऑर्डर

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  बीएचईएल को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा ऑर्डर मिला है। बंगाल में 2 गुणा 660 मेगावाट के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन (टीपीएस) के द्वितीय चरण में सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित स्टीम जेनरेटर (बॉयलर) और महाराष्ट्र में में 2 गुणा 660 मेगावाट कोराडी सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन (यूनिट 11 और 12) की स्थापना का काम मिला है। यह ऑर्डर महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (महाजेनको) ने दिया है। इन परियोजना में बीएचईएल के कार्यक्षेत्र में स्टीम जेनरेटर आइलैंड पैकेज और संबंधित सहायक उपकरणों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, इरेक्शन, परीक्षण और कमीशनिंग के साथ इलेक्ट्रिकल, सिविल और संरचनात्मक कार्य भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीएचईएल के दायरे में एसओएक्स उत्सर्जन नियंत्रण के लिए अत्यधिक कुशल उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है।