Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गंगा में डूब कर मजदूर लापता

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   कनखल क्षेत्र के सूरत गिरी बंगला आश्रम कैंपस में हो रहे निर्माण कार्य में जुटा दिहाड़ी मजदूर गंगा में डूब गया। जल पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद भी मजदूर का अता पता नहीं चल सका। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि संन्यास मार्ग पर सूरत गिरी बंगला आश्रम है। आजकल आश्रम कैंपस में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में जुटा एक दिहाड़ी मजदूर 25 वर्षीय ऋषि पुत्र रामप्रकाश भार्गव निवासी ग्राम खरबिया नंबर दो थाना पड़वा, जिला लखीमपुर खीरी यूपी गंगा में नहाने के लिए गया था, जहां तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। बताया कि सूचना मिलने पर जल पुलिस को मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक मजदूर की तलाश की गई लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। बताया कि मजदूर को तलाश कर रहे हैं।