Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मध्यप्रदेश की युवती से दुष्कर्म, 17 लाख भी हड़पे

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   मध्यप्रदेश की युवती को यहां बुलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ट्रेवल्स कारेाबारी ने उससे 17 लाख की रकम भी हड़प ली। पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ट्रेवल्स कारोबारी, उसकी महिला मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मध्यप्रदेश के सीहोर की निवासी पीड़िता युवती ने इस बारे में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी जान पहचान हरिद्वार बस स्टैंड के पास श्री भीम टूर एंड ट्रेवल्स के स्वामी जीत वोहरा पुत्र अनिल वोहरा से चली आती थी। दो साल से जान पहचान होने के चलते उसने उसे 17 लाख की रकम दे दी। वह उसे जल्द ही शादी करने का झांसा देता रहा। इसके बाद रकम लौटाने के बहाने से उसे पिछले वर्ष नवंबर में यहां बुलाया।