Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डोईवाला चीनी मिल के क्रय केंद्रों से गन्ना उठान नहीं होने से किसान परेशान

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  लालढांग क्षेत्र में डोईवाला चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्रो पर 11 फरवरी से गन्ना ढुलान का कार्य ठप पड़ा है। कांवड़ मेले के चलते कुछ दिन भारी वाहनों की नो एंट्री के चलते गन्ना ढुलान ठप रहेगा। इसका नुकसान भी किसानों को झेलना पड़ेगा। किसान परमजीत सिंह, बाबूराम, जयपाल, बलदेव सिंह, सोपाल सिंह, रतन सिंह, आदि का कहना है कि डोईवाला चीनी मिल के अधिकारियों की लापरवाही और ट्रांसपोर्ट की अव्यवस्था के चलते लालढांग क्षेत्र के सेंटरों से गन्ना नहीं उठ पाया है। बताया कि इससे सैकड़ों कुंतल गन्ना क्रय केंद्रों पर सूख रहा है। पिछले चार दिन से डोईवाला चीनी मिल के सेंटरों पर खरीद बंद है। इसका नुकसान किसानों को झेलना पड़ रहा है। डोईवाला चीनी मिल जीएम सिद्धार्थ दीक्षित ने बताया कि लालढांग क्षेत्र के किसानों समस्या का समाधान किया जा रहा है। अगले चौबीस घंटे में सभी सेंटरों से गन्ना उठान करा लिया जाएगा।