Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एटीएम कार्ड चोरी करते हुए युवक को रंगेहाथ पकड़ा

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  ढंडेरा में रेलवे फाटक के पास एक युवक को रविवार दोपहर के समय लोगों ने एटीएम कार्ड चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान एक व्यक्ति ने युवक के खिलाफ एटीएम कार्ड चोरी करने से संबंधित तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रविंद्र पाल निवासी गोला भट्टा मिलापनगर ने सिविल लाइन कोतवलाी पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ रविवार दोपहर बारह बजे के करीब ढंढेरा में एक एटीएम से पैसा निकालने गए हुए थे। जब वह एटीएम कक्ष में गए तो उस दौरान दो युवक बाहर खड़े थे। उसमें से एक युवक अचानक से अंदर आ गया। पैसा निकालते समय उसने पिन नंबर भी देख लिया था। आरोप है कि युवक ने अपने बातों में उलझाते हुए उनका एटीएम कार्ड चोरी कर भागने लगा। युवक जैसे ही बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश की इस दौरान शोर मचाने के बाद लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक फरार हो गया।