Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जयशाह प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली में डाला डेरा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का नाम लेकर रानीपुर क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान से पांच लाख की रंगदारी मांगने के प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। पुलिस की ओर से दोनों मोबाइल फोन नंबरों की सीडीआर खंगाली जा रही है। आरोपियों की लास्ट लोकेशन दिल्ली के मयूर विहार में होना सामने आई है। इस मामले में एसपी सिटी पंकज गैरोला पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। उनका दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। रानीपुर क्षेत्र से विधायक आदेश चौहान को 14 फरवरी को फोन कॉल आई थी। कॉल कर रहे शख्स ने अपना नाम जय शाह बताया था। बताया था कि उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा से उन्हें लेकर चर्चा हुई है। उनके पापा फिलहाल हल्द्वानी आए हैं। ऐसे में उन्हें लेकर जरूरी चर्चा पापा यानि अमित शाह ने करनी है, ऐेसे में उन्हें दिल्ली आना होगा। बताया कि अगले दिन दिल्ली आने की बात कही गई। इसके बाद उसी रात को दो अलग-अलग मोबाइल फोन नंबरों से कॉल कर पार्टी फंड में पांच लाख रुपये देने की बात कही गई।